24.1 C
Delhi
Sunday, March 26, 2023

तृणमूल-सपा ने कांग्रेस-भाजपा से किनारा किया, 2024 के आम चुनाव के लिए क्षेत्रीय दलों से करेंगे बात

Must read



तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वह 2024 के चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से बातचीत करेगी, लेकिन साथ ही उसने कांग्रेस और वाम दलों से अलग ‘तीसरा मोर्चा’ बनाने की योजना से इनकार किया. 

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी की घोषणा समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने की. उन्होंने पार्टी की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘बंगाल में हम ममता दीदी के साथ हैं. अभी हमारा रुख भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाने का है. क्या कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कुछ बचा है? हम भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.”

बनर्जी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. उनकी पार्टी के प्रवक्ता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ‘‘शक्तिशाली क्षेत्रीय दलों” से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति को लेकर चर्चा करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस से दूरी बनाए रखेगी, लेकिन यह भी कहा कि ‘‘इस समय पार्टी तीसरे मोर्च को लेकर बात नहीं कर रही है.”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने बनर्जी से कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास जाकर मुलाकात की. बातचीत के बाद बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘हम अपने रास्ते पर चलेंगे और कांग्रेस व भाजपा से समान दूरी बनाए रखेंगे. हम इस समय तीसरा मोर्चा बनाने की बात नहीं कर रहे हैं.”

उन्होंने यह जोर देकर कहा कि ‘‘कांग्रेस को खुद को विपक्षी मोर्चे का ‘बिग बॉस’ नहीं समझना चाहिए.”

बंदोपाध्याय ने जोर देकर कहा कि तृणूमूल की योजना भाजपा के पूर्व सहयोगियों को एक साथ लाना है. उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस स्वयं अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल थी.

बंदोपाध्याय ने दावा किया कि कांग्रेस जो खुद ‘भाजपा की सी टीम’ की भूमिका निभा रही है उसे क्षेत्रीय दलों को उनका सम्मान देना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी भाजपा से लड़ने के लिए शक्तिशाली क्षेत्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगी.”

बंदोपाध्याय ने बताया कि तृणमूल प्रमुख 23 मार्च को बीजू जनता दल प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी.

ये भी पढ़ें :

* सपा कांग्रेस और भाजपा दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी: अखिलेश

* ‘अमित शाह के दौरे से पहले तृणमूल स्टाइल में मर्डर’, पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर बोली BJP

* “कोरोना खत्म होने के बाद नागरिकता कानून लागू करेंगे”: बंगाल में बोले अमित शाह

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)



Source link

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article