पहली बार कर्तव्य पथ (राजपथ) पर गणतंत्र दिवस परेड हो रही है.
देश इस साल 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. पहली बार दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर परेड हो रही है, जिसमें कई राज्यों की झांकियां देखने को मिलेंगी. मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी इस बार समारोह में मुख्य अतिथि हैं. उनके साथ मिस्त्र का 120 सदस्यीय दल भी मार्चिंग परेड में हिस्सा ले रहा है. इस बार भारत की जीवंत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दिखाने वाली 23 झांकियां परेड में हिस्सा ले रही हैं. इस परेड में सिर्फ मेड इन इंडिया यानी स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले होगा. भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. नए भर्ती हुए अग्निवीर भी परेड का हिस्सा बनेंगे.
LIVE UPDATES :-
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। #RepublicDaypic.twitter.com/P0YCMZLOTt
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
हमें आज के भारत पर गर्व होता है। हमारा संकल्प है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे: 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/2AGJR3lkTj
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआईजी बीएसएफ संजय गौड़ ने अटारी-वाघा सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। #RepublicDaypic.twitter.com/c1upkQTYDK
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
एकता, सद्भावना, समानता और संप्रभुता – हमारे संविधान के आधार स्तंभ और हमारे गणतंत्र की आत्मा हैं।
Wishing a very Happy Republic Day to all my beloved fellow Indians.🇮🇳 pic.twitter.com/JXtyjHshSI
– Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 26, 2023
बिहार: राज्यपाल फागू चौहान ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। #RepublicDaypic.twitter.com/mgHgcyBEwv
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
सीएम योगी ने कहा, “सभी प्रदेश वासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! हमारा गणतंत्र श्रेष्ठ लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों का पोषक है. आइए, आज के महान अवसर पर हम सभी अपने अमर स्वाधीनता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हों. जय हिंद!
सभी प्रदेश वासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
हमारा गणतंत्र श्रेष्ठ लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों का पोषक है।
आइए, आज के महान अवसर पर हम सभी अपने अमर स्वाधीनता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद!
– Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 26, 2023
पीएम मोदी ने कहा, “गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं. देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है.”
गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।
Happy Republic Day to all fellow Indians!
– Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2023
तमिलनाडु: चेन्नई में 74वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। pic.twitter.com/656LdvQdZY
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर के मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया। #RepublicDay2023pic.twitter.com/hC1GwbCj09
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
दिल्ली: 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिंटो रोड पर सुरक्षा कड़ी की गई है। #Repulicdaypic.twitter.com/QQRMgqpQWH
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
अमित शाह ने कहा, “समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है.”
समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूँ जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। pic.twitter.com/lKZuvpdffF
– Amit Shah (@AmitShah) January 26, 2023
तेलंगाना: हैदराबाद में चार मीनार गणतंत्र दिवस समारोह से पहले तिरंगे की रोशनी से जगमगाया.
तेलंगाना: हैदराबाद में चार मीनार गणतंत्र दिवस समारोह से पहले तिरंगे की रोशनी से जगमगाया। pic.twitter.com/XEHW6ZUK4r
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2023